UP Police Constable Re-Exam Date 2024 : यूपी पुलिस की परीक्षा कब होगी, यहां देखें संपूर्ण जानकारी।

UP Police Re-Exam Date 2024 :

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की भर्ती का फॉर्म भरने वाले सभी अभ्यार्थी अपनी परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा कांस्टेबल की परीक्षा की तारीख जल्द ही निश्चित कर दी जाएगी। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा की तारीख का नोटिफिकेशन भर्ती बोर्ड जून 2024 में जारी कर सकता हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की पिछली परीक्षा देने वाले प्रदेश के सभी अभ्यार्थी दोबारा होने वाली परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश के सभी अभ्यार्थी परीक्षा की नई तिथि की खोज कर रहे हैं आज हम आपको बताएंगे की उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल का रि-एग्जाम कब होगा। परीक्षा की सभी जानकारी पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे।

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा पहले फरवरी में कब आयोजित हुई थी :

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा पहले 17 फरवरी और 18 फरवरी को आयोजित कराई गई थी। परीक्षा को 2 दिन यानी चार चार पाली मे आयोजित कराया गया था। लेकिन पेपर लीक होने की वजह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने चारों पाली की परीक्षा को रद्द कर दिया था। परीक्षा रद्द करने के बाद मुख्यमंत्री जी ने सभी अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया था कि इस परीक्षा को दोबारा 6 महीने में करवाया जाएगा। इस महीने के लास्ट तक भर्ती बोर्ड की तरफ से परीक्षा की नई तिथि का नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल की 60244 पदों पर भर्ती होगी :

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल कि यह सबसे बड़ी भर्ती है। इस परीक्षा द्वारा 60244 पदों पर उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की भर्ती की जानी है। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की इस भर्ती में परीक्षा होने से पहले पदों की संख्या घटाई या बढाई भी जा सकती है। दोबारा परीक्षा की तिथि का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जा सकता हैं।

यूपी पुलिस कांस्टेबल की आवश्यक योग्यता क्या है :

यूपी पुलिस कांस्टेबल के लिए आपके पास 10वीं और 12वीं पास होना जरूरी है। देश के किस भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से अगर अपने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा पास कर रखी है। तो आप उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा में भाग ले सकते हैं। शारीरिक दक्षता के लिए जर्नल, ओबीसी और एससी पुरुष के लिए लंबाई 168 सेमी होनी चाहिए । और एसटी पुरुष के लिए लंबाई 160 सेंटीमीटर होनी चाहिए। जनरल, ओबीसी और एससी महिला के लिए लंबाई 152 सेंटीमीटर और एसटी महिला के लिए 147 सेंटीमीटर लंबाई होनी चाहिए।

यूपी पुलिस कांस्टेबल की दोबारा परीक्षा कब होगी :

उत्तर प्रदेश के जिस भी विद्यार्थी ने उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा फरवरी में दी थी। वे सभी विद्यार्थी दोबारा परीक्षा की तिथि का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की तिथि का नोटिफिकेशन जून 2024 के लास्ट तक जारी किया जा सकता है। और परीक्षा को जुलाई के अंत में या अगस्त के शुरू में आयोजित कराया जा सकता है।

UP police constable 2024 :

भर्ती उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल
ऑनलाइन आवेदन शुरू तिथि27/ 12/ 2023
ऑनलाइन आवेदन बंद तिथि16/ 01/2024
पदों की संख्या60244
परीक्षा तिथि 17 फरवरी और 18 फरवरी 2024
दोबारा परीक्षा संभावित तिथि जुलाई-अगस्त 2024
Post Titel UP Police Constable 2024

अपने दोस्तों को भेजे

Leave a Comment