GK Quiz in Hindi : पोस्टमैन के नाम से कौन सा पक्षी प्रसिद्ध है।

General knowledge Questions & answer in Hindi :

अगर आप भारतीय हैं और आप किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। तो आपके लिए सामान्य ज्ञान बहुत ही जरूरी है। प्रतियोगिता परीक्षा में ज्यादातर प्रश्न जनरल नॉलेज के पूछे जाते हैं। जनरल नॉलेज में विज्ञान, इतिहास, भूगोल और करंट अफेयर्स आदि विषय शामिल होते हैं। ऐसे ही कुछ प्रश्न लेकर हम आपके लिए आए हैं जिनसे आपको अपनी प्रतियोगिता परीक्षा में मदद मिलेगी और आपके अच्छे मार्क्स आएंगे।

आज का प्रश्न : पोस्टमैन के नाम से कौन सा पक्षी प्रसिद्ध है।

आज का जवाब : कबूतर को पोस्टमैन के नाम से भी जाना जाता हैं।

प्रश्न : उत्तर प्रदेश में गंगा का प्रवेश कौन से जिले से होता है।

उत्तर : बिजनौर जिले से गंगा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करती है।

प्रश्न : सात अजूबों में से एक अजूबा ताजमहल कहां स्थित है।

उत्तर : ताज महल उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित है।

प्रश्न : सीमांत गांधी के नाम से किसे जाना जाता हैं।

उत्तर : खान अब्दुल गफ्फार खान

प्रश्न : बापूजी के नाम से किसे जाना जाता है।

उत्तर : महात्मा गांधी जी को बापूजी के नाम से भी जाना जाता है।

प्रश्न : नेता जी के नाम से किसे जाना जाता हैं।

उत्तर : सुभाष चंद्र बोस कौन नेता जी के नाम से भी जाना जाता हैं।

प्रश्न : लौह पुरुष के नाम से किसे जाना जाता है।

उत्तर : सरदार वल्लभ भाई पटेल

प्रश्न : भारत का राष्ट्रीय पक्षी कौन- सा है।

उत्तर : भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर है।

प्रश्न : भारत का राष्ट्रीय पशु कौन सा है।

उत्तर : भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ है।

प्रश्न : भारत में वर्तमान में कितने राज्य हैं।

उत्तर : भारत में 28 राज्य है।

प्रश्न : भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है।

उत्तर : गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य है।

अपने दोस्तों को भेजे

Leave a Comment