India Post GDS 2nd Merit List 2023: अगर इतने नंबर है तो सिलेक्शन पक्का, दूसरी लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?

India Post GDS 2nd Merit List

India Post GDS 2nd Merit List: भारतीय डाक विभाग (Indian Post) द्वारा देशभर के 10वीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर दिया गया। भारतीय डाक विभाग द्वारा ब्रांच पोस्ट मास्टर BPM, असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर ABPM, और ग्रामीण डाक सेवा GDS, के 40889+ खाली पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस भर्ती अभियान के अंतर्गत उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी की गई। अब मेरिट लिस्ट के आधार पर विद्यार्थियों का परिणाम जारी किया जा रहा है। जिसमें प्रथम मेरिट लिस्ट 11 मार्च 2023 को रिलीज किए जाने के उपरांत, आप सभी विद्यार्थी सेकंड मेरिट लिस्ट का विवरण जानना चाहते हैं जो कि आप सभी के लिए यहां पर प्राप्त होने वाला है।

India Post GDS 2nd Merit List

भारतीय डाक विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाती है। इस वर्ष में आयोजित, इस भर्ती अभियान की प्रथम मेरिट लिस्ट में हजारों विद्यार्थी चुने गए हैं। तथा उनके लिए खाली पदों हेतु दस्तावेज सत्यापन में आमंत्रित किया गया है। अब बचे हुए खाली पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति पूर्ण करने हेतु आधिकारिक बोर्ड सेकंड मेरिट लिस्ट जारी करेगा। इसीलिए आधिकारिक वेबसाइट द्वारा सेकंड मेरिट लिस्ट जारी करने हेतु, मार्च का अंतिम सप्ताह निर्धारित किया गया है। जब विद्यार्थियों की सेकंड मेरिट लिस्ट रिलीज की जा सकती है और उन्हें खाली पदों पर नौकरी प्राप्त करने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा।

इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट विवरण

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती में विद्यार्थियों के लिए दसवीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। वर्ष 2023 में इंडिया पोस्ट जीडीएस रिक्रूटमेंट हेतु ऑनलाइन आवेदन के आधार पर प्रथम मेरिट लिस्ट रिलीज की जा चुकी है जिसमें हजारों विद्यार्थियों को खाली पदों हेतु चयनित किया गया। इंडिया पोस्ट जीडीएस के अनुसार खाली पदों की पूर्ति हेतु सेकंड मेरिट लिस्ट मार्च के अंतिम सप्ताह तक रिलीज किए जाने की संभावना बताई जा रही है इसका विवरण आप आधिकारिक वेबसाइट पर निगरानी रखते हुए प्राप्त कर सकते हैं।

इंडिया पोस्ट जीडीएस सेंकड मेरिट लिस्ट कब जारी होगी

इंडिया पोस्ट जीडीएस सेकंड मेरिट लिस्ट का इंतजार जल्द समाप्त होने वाला है, क्योंकि आप सभी उम्मीदवार जिनकी नियुक्ति अभी तक पूर्ण नहीं हो पाई है। उनके लिए एक बार फिर से सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। क्योंकि आधिकारिक वेबसाइट द्वारा मार्च 2023 के अंतिम सप्ताह में सेकंड मेरिट लिस्ट रिलीज की जाएगी और बचे हुए उम्मीदवार खाली पदों पर नौकरी का सुनहरा अवसर प्राप्त कर पाएंगे।

इंडिया पोस्ट जीडीएस सेकंड मेरिट लिस्ट 2023 की जांच कैसे करें?

इंडिया पोस्ट जीडीएस सेकंड मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने हेतु नीचे दिए गए निर्धारित बिंदुओं का पालन करें जो कुछ इस प्रकार है-

  • सबसे पहले इंडिया पोस्ट जीडीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज उपलब्ध हो जाएगा।
  • यहां पर आपके लिए कैंडिडेट कॉर्नर विकल्प के नीचे “शॉर्टलिस्टेड कैंडीडेट्स न्यू” विकल्प पर जाना होगा।
  • अब राज्यों के नाम प्रदर्शित होंगे जहां पर आप अपने राज्य का चुनाव करें।
  • राज्य पर क्लिक करते हुए, आगे बढ़े।
  • डाउनलोड विकल्प की सहायता से आप मेरिट लिस्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।
  • राज्य के अनुसार मेरिट लिस्ट उपलब्ध हो जाएगी जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकेंगे।

इंडियन पोस्ट जीडीएस न्यूनतम कट ऑफ 2023

इंडिया पोस्ट जीडीएस रिक्रूटमेंट 2023 में ऑनलाइन आवेदन कर चुके विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट में शामिल किया जा रहा है। यदि आप प्रथम मेरिट लिस्ट में चयन नहीं हो पाए हैं तो आपके लिए एक और सुनहरा अवसर इंडिया पोस्ट जीडीएस सेकंड मेरिट लिस्ट के आधार पर प्रदान किया जा रहा है। इसीलिए आप सभी के लिए सेकंड मेरिट लिस्ट हेतु न्यूनतम कटऑफ अंक जानना आवश्यक होगा, जिसे नीचे श्रेणी के आधार पर उपलब्ध कराया गया है –

इंडियन पोस्ट जीडीएस का अपेक्षित कट ऑफ अंक

  • सामान्य और पिछड़ा वर्ग हेतु – 98%
  • एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए – 94%

इंडियन पोस्ट जीडीएस से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न

भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट यह है – ndiapostgdsonline.gov.in

इंडिया पोस्ट जीडीएस सेकंड मेरिट लिस्ट कब रिलीज होगी?
इंडिया पोस्ट जीडीएस सेकंड मेरिट लिस्ट मार्च के अंतिम सप्ताह में रिलीज की जा सकती है।

पोस्ट ऑफिस जीडीएस सेकंड मेरिट लिस्ट की जांच कैसे करें?
पोस्ट ऑफिस जीडीएस सेकंड मेरिट लिस्ट की जांच आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment