PM Jan Dhan Yojana 2023
मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस के अधीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा अगस्त 2014 में “प्रधानमंत्री जनधन योजना” PMJDY का शुभारंभ किया गया था। यह योजना राष्ट्रीय स्तर पर देश भर के नागरिकों के लिए फाइनेंशली सुविधाएं प्रदान करने हेतु तैयार की गई है। इस योजना के तहत देश भर के करोड़ों नागरिक देश के प्रत्येक राष्ट्रीय कृत बैंकों में पीएम जन धन बैंक अकाउंट खुलवा सकते हैं जो कि निशुल्क ही ओपन कराया जा रहा है इसकी सहायता से नागरिकों के लिए भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले सभी प्रकार के लाभ प्रदान किए जाएंगे |
प्रधानमंत्री जनधन योजना का शुभारंभ हो जाने के उपरांत देश भर के करोड़ों व्यक्तियों द्वारा बैंक खाते ओपन कराए जा चुके हैं और उनके लिए भारत सरकार द्वारा बैंकिंग सुविधाएं प्रदान की जा रही है। यह बैंक खाता काफी लाभकारी है जो कि नागरिकों के लिए 0 शुल्क पर बैंक खाता उपलब्ध कराता है। यह बैंक खाता काफी लाभदायक है जो कि नागरिकों के लिए जमा राशि पर ब्याज, 10 हजार का प्रतिमाह लेन देन एवं कई अन्य लाभ प्रदान करता है। यदि आप इस प्रकार की योजना का लाभ चाहते हैं तो इस लेख के माध्यम से आपको संपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
PM Jan Dhan Yojana 2023 – Overview
लेख का नाम | PM Jan Dhan Yojana 2023 |
योजना का नाम | प्रधानमंत्री जन धन योजना |
कब शुरू हुई | अगस्त 2014 |
किस मंत्रालय के अधीन | मिनिस्ट्री ऑफ़ फाइनेंस |
योग्यता | सभी गरीब नागरिक |
लाभार्थी | भारतीय नागरिक |
अब तक खुले बचत खाते | 42.37 करोड़ खाते |
आधिकारिक वेबसाइट | https://pm.gov in |
प्रधानमंत्री जन धन योजना टोल फ्री नंबर | 180011977861, 18671801111 |
प्रधानमंत्री जन धन योजना 2023 हेतु पात्रता
- भारत के स्थाई निवासी नागरिक इस योजना हेतु आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदक की आयु 16 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक के आधार कार्ड एवं पासपोर्ट साइज फोटो इत्यादि अवश्य ही होने चाहिए।
- हर व्यक्ति के लिए स्वयं का अकाउंट खुलवाना होगा तभी आपके लिए लाभ प्राप्त होगा।
प्रधानमंत्री जन धन योजना 2023 के लाभ
- जन धन योजना बैंक का अकाउंट के माध्यम से देश भारत के नागरिकों को निशुल्क बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
- देश के सभी श्रेणी के नागरिकों को इस योजना के तहत जोड़ा जा रहा है।
- पीएम जन धन योजना की सहायता से आपके लिए जमा राशि पर ब्याज प्राप्त होगा।
- जन धन योजना बैंक खाते में आप 1 लाख रुपए तक की राशि जमा कर सकते हैं।
- आपके लिए दुर्घटना बीमा का लाभ भी इस बैंक खाते की सहायता से प्राप्त होगा।
- यह बैंक अकाउंट, आप किसी भी सरकारी योजना एवं कार्यों हेतु उपयोग कर सकते हैं।
आवश्यक दस्तावेज
पीएम जन धन योजना का बैंक अकाउंट खुलवाने हेतु आवश्यक दस्तावेज:-
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- नॉमिनी की जानकारी
- पासपोर्ट साइज फोटो (२)
- आवेदक के हस्ताक्षर
पीएम जनधन योजना 2023 हेतु आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले प्रधानमंत्री जनधन योजना के आधिकारिक पोर्टल https://pm.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर “आवेदन फॉर्म” के विकल्प पर क्लिक करें।
- नियम और शर्तों का पालन करते हुए आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
- अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी एवं सभी प्रकार के दस्तावेजों को जमा करें।
- आवेदन फॉर्म को नजदीकी राष्ट्रीय कृत बैंक शाखा में जमा करते हुए आवेदन पावती मांगे।
- आवेदन जमा हो जाने के बाद सत्यापन होगा और आप बैंक खाता प्राप्त कर पाएंगे।
- अब आप बैंक पासबुक की सहायता से सभी प्रकार की बैंकिंग सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री जन धन योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है? |
प्रधानमंत्री जन धन योजना की आधिकारिक वेबसाइट है – https://pm.gov.in |
पीएम जन धन योजना में आवेदन की अंतिम तिथि क्या है? |
पीएम जन धन योजना में आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित नहीं की गई है। |
पीएम जन धन योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है? |
इस योजना का उद्देश्य देशभर के नागरिकों को बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करना है। |