PM Kisan Samman Nidhi Registration 2023
भारत सरकार द्वारा वित्तीय सहायता योजना के रूप में पीएम किसान सम्मान निधि योजना, PMKSNY चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत देश भर के 10 करोड से अधिक किसान पंजीकृत किए जा चुके हैं और यह पंजीकरण प्रक्रिया लगातार चल रही है। पीएम किसान योजना के अंतर्गत देशभर के किसानों को प्रति वर्ष 6 हजार रुपए की राशि का लाभ प्रदान किया जाता है। अगर आप भी सीमांत किसान हैं और आपके लिए भी यह सहायता राशि प्राप्त करनी है तो आप ऑनलाइन आवेदन के आधार पर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
PM Kisan Samman Nidhi New Farmer Registration
यदि आप भी पीएम किसान योजना के लिए पात्र हैं तो आप पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से पीएम किसान योजना नया किसान पंजीकरण पूरा कर सकते हैं। इसमें आपके लिए आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया में मांगे गए दस्तावेजों का विवरण जमा करना होगा। इसके उपरांत आपके आवेदन का सत्यापन पूरा हो जाने पर आपके लिए, इस योजना के तहत वित्तीय सहायता राशि प्रतिवर्ष प्रदान की जाएगी जो कि अन्य लाभार्थियों को प्रदान की जा रही है। तो आप सभी व्यक्ति इस लेख के माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया का समस्त वर्णन चेक कर सकते हैं।
PM Kisan Samman Nidhi Registration – Overview
आर्टिकल का नाम | PM Kisan Samman Nidhi New Farmer Registration |
मंत्रालय का नाम | कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय |
योजना | पीएम किसान सम्मान निधि योजना |
साल | 2023 |
किस्त की राशि | 2000 रु. (प्रतिवर्ष 4000 रु) |
आर्टिकल श्रेणी | सम्मान निधि योजना पंजीकरण |
लाभार्थी | देशभर के सीमांत किसान |
पंजीकरण अंतिम तिथि | निर्धारित नहीं |
आधिकारिक वेबसाइट | pmkisanyojana.gov.in |
पीएम किसान योजना में पंजीकरण हेतु पात्रता
- आवेदन करने वाला व्यक्ति भारत का स्थाई निवासी किसान होना चाहिए।
- आवेदक किसान के पास 2 हेक्टेयर से अधिक भूमि नहीं होनी चाहिए।
- एक समग्र परिवार आईडी पर केवल एक किसान ऑनलाइन आवेदन को पूरा कर सकेंगे।
- किसानों के पास आधार एवं उससे लिंक मोबाइल नंबर जरूर होना चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
पीएम किसान योजना में ऑनलाइन आवेदन करने हेतु कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज:-
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)
- बैंक पासबुक
- खाता खसरा
- समग्र परिवार आईडी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें
- पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisanyojana.gov.in पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट का नया होमपेज उपलब्ध हो जाएगा।
- होम पेज पर फार्मर कॉर्नर विकल्प के नीचे “नवीन किसान पंजीकरण” विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आप नए लॉगइन पेज पर जाकर अपना आधार नंबर एवं मांगा गया समस्त विवरण जमा करें।
- अब आप सुरक्षा कोड दर्ज करें और ओटीपी प्राप्त होगा।
- सभी प्रकार की जानकारी जैसे बैंक खाता बही भूमि का विवरण समग्र परिवार आईडी जमा हो जाने के उपरांत आप आवेदन को जमा करें।
- आवेदन जमा हो जाने के बाद आपके आवेदन का सत्यापन होगा और इसी के आधार पर इस योजना का लाभ ले पाएंगे।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभ
- पीएम किसान योजना वित्तीय सहायता योजना है जो कि देश भर के सीमांत किसानों को प्रदान की जा रही है।
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत देशभर के 10 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ दिया जा रहा है।
- पीएम किसान योजना, के तहत किसानों के बैंक खाते में प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए की सहायता राशि भेजी जाती है।
- देशभर के सभी सीमांत किसानों के लिए भारत सरकार द्वारा लाभ दिया जा रहा है |
- पीएम किसान योजना की राशि प्रत्येक 4 माह के अंतराल पर बैंक खाते में स्थानांतरित की जाती है।
- किसानों के लिए फसलों का मुआवजा एवं अन्य राशि इसी योजना के अंतर्गत प्रदान की जाती है।
पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है? |
पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट यह है :- pmkisanyojana.gov.in |
प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना किसने शुरू की थी? |
पीएम किसान योजना का शुभारंभ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किया गया था |
पीएम किसान योजना का पंजीकरण कौन कर सकता है? |
पीएम किसान योजना का पंजीकरण देश के सभी 2 हेक्टेयर वाले सीमांत किसान पूरा कर सकते हैं। |