एसएससी जीडी की न्यू भर्ती लगभग 22 हजार भर्ती निकाल दी गई हैं।
इस बार एसएससी जीडी कांस्टेबल की बंपर वैकेंसी निकलेंगी। केंद्र सरकार ने ऐसे संकेत दिए हैं। सरकार ने संसद में जानकारी दी है कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में वर्तमान में 84659 पद खाली पड़े हैं। सरकार ने घोषणा करते हुए कहा कि इन पदों को दिसंबर 2023 तक भरा जाएगा। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने एक प्रश्न के जवाब में लोकसभा में यह जानकारी दी। कि सरकार ,BSF ,CAPF CISF, ITBP, SSB में रिक्तियों को जल्द से जल्द भरने के लिए कदम उठा रही है।
एसएससी जीडी के सभी विद्यार्थियों यहां पर देखे अपने एडमिट कार्ड।
एसएससी जीडी कांस्टेबल 2022 का नोटिफिकेशन 10 दिसंबर 2022 को निकलेगा। इसके लिए 19 जनवरी 2023 तक आवेदन लिए जाएंगे। मार्च 2023 में परीक्षा होगी। सरकार के उपरोक्त बयान से उम्मीद की जा रही है कि इस बार SSC GD की बंपर वैकेंसी निकलेगी। अगर सरकार को दिसंबर 2023 तक खाली पड़े पदों को भरना है तो उसे दिसंबर में पिछली बार (26281) से दोगुनी से भी ज्यादा वैकेंसी निकालनी होगी। केंद्रीय मंत्री द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक असम राइफल्स में 5044, बीएसफ में 31435, सीआईएसफ में 12765, सीआरपीएफ में 26510 और आईटीबीपी में 4662, एसएसबी में 21143 पद खाली हैं।
इसके अलावा कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया था कि सरकार की लगभग 1 साल में 10 लाख लोगों को भर्ती करने की योजना है। सभी विभागों और मंत्रालयों में रिक्त पड़े पदों की समीक्षा करने के बाद अगले लगभग 1 साल में 10 लाख लोगों की भर्ती करने का निर्देश दिया गया था।
SSC GD कांस्टेबल भर्ती में 10वीं पास योग्यता मांगी जाती है। आयु सीमा 18 वर्ष से 24 वर्ष रखी जाती है। इस बार एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती में अग्निवीरों को 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण दिया जाएगा।
SSC GD में पदों की संख्या लगभग कितनी है।
एसएससी जीडी में लगभग 25369 भर्ती निकाली गई है तो सभी से यह निवेदन है की आपको ऐसा मौका फिर नहीं मिलेगा सभी विद्यार्थी अपना जल्द से जल्द फॉर्म भरकर एडमिट कार्ड निकलवा ले और अपने एग्जाम मार्च के माह में होना अनिवार्य है
वेतन
एसएससी जीडी में सभी भर्ती का वेतन लगभग 35000 से ऊपर होता है।