UP Board Exam Date Sheet 2023: निचे देखें क्या क्या किया बदलाव
UP Board Exam Date Sheet 2023: 16 फरवरी से 4 मार्च तक होंगे पेपर, पढ़िए पूरी जानकारी रात को यूपी बोर्ड 12वीं और 10वीं क्लास एग्जाम को लेकर शेड्यूल जारी हो चुका है। आगामी 16 फरवरी से लेकर 4 मार्च 2023 तक 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम होंगे। यानी कि होली से पहले बोर्ड एग्जाम की परीक्षा खत्म हो जाएंगी। बीती रात को शेड्यूल जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में दो फेज में एग्जाम होंगे। इस बार उत्तर प्रदेश में 12,752 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। जहां पर यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं क्लास के बच्चे परीक्षा देंगे। बच्चे नकल ना कर पाए, इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पूरी तैयारी कर ली है। उत्तर प्रदेश शासन से सख्त आदेश है कि कोई भी स्टूडेंट नकल ना कर पाए।
यूपी बोर्ड के एग्जाम इस बार कितने पालियो में कराए जाएंगे उनके एग्जाम
इस बार यूपी बोर्ड दसवीं क्लास में 31.16 लाख स्टूडेंट परीक्षा देंगे। इसके अलावा 12वीं क्लास में 27.50 लाख स्टूडेंट्स बोर्ड एग्जाम देंगे। यूपी बोर्ड दसवीं क्लास के एग्जाम 13 कार्य दिवस में पूरे हो जाएंगे और 12वीं के एग्जाम 14 कार्य दिवस में पूरे होंगे। पेपर दो शिफ्ट में होंगे। पहली शिफ्ट 8:00 बजे से लेकर 11:15 तक होगी और दूसरी शिफ्ट 2:00 बजे से लेकर 5:15 तक होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि जिस समय यूपी बोर्ड एग्जाम होंगे, उस दौरान ठंड में भी काफी कमी आ सकती है।
यूपी बोर्ड के इस बार कितने विद्यार्थी देंगे एग्जाम
इस बार यूपी बोर्ड दसवीं क्लास में 16,98,023 लड़के और 14,18,462 लड़कियां पेपर देंगी। इसके अलावा 12वीं क्लास में 15,31,571 लड़के और 12,19,342 लड़कियां एग्जाम देंगी। रिपोर्ट के मुताबिक पिछली साल से इस बार 6 लाख स्टूडेंट्स ज्यादा एग्जाम देने वाले हैं। इस बार यूपी बोर्ड दसवीं क्लास में 31.16 लाख स्टूडेंट परीक्षा देंगे। इसके अलावा 12वीं क्लास में 27.50 लाख स्टूडेंट्स बोर्ड एग्जाम देंगे।
यूपी बोर्ड परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न
महत्वपूर्ण प्रश्न | उत्तर |
यूपी बोर्ड के अधिकारी वेबसाइट क्या है? | Click here |
यूपी बोर्ड की एग्जाम डेट कब जारी की गई थी? | 09/01/2023 को रात में 11:55 पर |
यूपी बोर्ड के सभी विद्यार्थियों की परीक्षा कब तक समाप्त होगी? | 4 मार्च 2023 तक होली के पूजन से पहले |
यूपी बोर्ड का रिजल्ट कब जारी किया जाएगा? | लगभग 15 मई 2023 के आसपास |
यूपी बोर्ड के सभी विद्यार्थी कहां से देखें अपनी एग्जाम डेट? | Click here |
इस बार होली से पहले एग्जाम कराने का क्या कारण है? | सीबीएसई बोर्ड से पहले परीक्षा कराने का यह निर्णय लिया था |